कवर्धा

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बूढ़ामहादेव मंदिर से शुरू हुई भोरमदेव पदयात्रा
11-Jul-2023 8:24 PM
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बूढ़ामहादेव मंदिर से शुरू हुई भोरमदेव पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 11 जुलाई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पुरातत्व, पर्यटन, जनआस्था के केन्द्र एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए पदयात्रा में भारी उत्साह और उमंग देखा गया। भोरमदेव पदयात्रा से पहले कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अफसरों ने कवर्धा से एतिहासिक पंचमुखी बुढ़ा महादेव की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।

भोरमदेव मंदिर लगभग 18 किलोमीटर दूरी की पदयात्रा को पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, राज्य क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल एवं कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाने के बाद लगभग 18 किलोमीटर श्रद्धालुओं का भोरमदेव पदयात्रा शुरू हुआ। इस पदयात्रा में राज्य शासन के वरिष्ठ अफसर से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी संगठन, फोर्स एकेडमी, स्कूली बच्चों से लेकर आमजन हजारों की संख्या में महिला-पुरूष व बच्चें श्रद्धालु के रूप में स्वस्फूर्त शामिल हुए।

भोरमदेव पदयात्रा में कबीरधाम जिले में कलेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी, चिकित्सा, शिक्षा विभाग के सचिव पी दयानंद, सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, विशेष रूप से शामिल हुए।

 वर्ष 2008 से भोरमदेव पदयात्रा प्रांरभ होने के बाद से सचिव श्री परदेशी इस पदयात्रा में प्रतिवर्ष शामिल होने कबीरधाम आते हैं। कबीरधाम जिले से वनमंडलाधिकारी चुडामणि सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश राठौर, सहित राज्य क्रेडा के सदस्य  कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षऋषि कुमार शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, योग आयोग के सदस्य गणेश योगी, गंगोत्री योगी, राजेश शुक्ला, अगम अंनत, पार्षद मोहित महेश्वरी, श्री अशोक सिंह, सुनील साहू, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, सहित अन्य प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने पूरे 18 किलोमीटर पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर पहुंचे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news