दन्तेवाड़ा
पुलिस ने घेराबंदी कर 8 जुआरियों को दबोचा
12-Jul-2023 9:46 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 12 जुलाई। दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना में पुलिस ने 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 18 हजार रुपए बरामद की गई।
किरंदुल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि थाना अंतर्गत उडिय़ा कैंप में जुआ खेला जा रहा है। थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक शशिकांत टंडन के नेतृत्व में दल रवाना किया। पुलिस के मौका स्थल पर पहुंचते ही सभी जुआरी यत्र तत्र भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर 8 जुआरियों को हिरासत में ले लिया। इनमें अजय बघेल, संतोष बघेल, संतोष कुमार, संजय विश्वास, प्रदीप कश्यप विनोद नाथ और नितेश लोनारे शामिल थे। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।