राजनांदगांव

भारतीय टीम में महेन्द्र धुर्वे का चयन
01-Aug-2023 2:51 PM
भारतीय टीम में महेन्द्र धुर्वे का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 अगस्त।
सैन जुआन (अर्जेंटीना) में होने वाली अंडर-19 विश्व कप वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए महेंद्र धुर्वे का चयन भारतीय टीम में किया गया। यह छत्तीसगढ़ राज्य और शहर के लिए गौरव की बात है कि महेंद्र सिंह धुर्वे पिता धर्मपाल सिंह धुर्वे का चयन 3 से 11 अगस्त तक आयोजित सैन जुआन (अर्जेंटीना) में आयोजित अंडर-19 विश्व कप वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए किया गया। महेंद्र धुर्वे 28 जुलाई को सैन जुआन के लिए प्रस्थान कर गए हैं। श्री धुर्वे छत्तीसगढ़ राज्य से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

महेंद्र 10 वर्ष की अल्प अवधि में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतिदिन स्थानीय राजकीय हाईस्कूल राजनांदगांव के वॉलीबॉल ग्राउंड में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। वर्तमान में संाई हॉस्टल त्रिवेन्द्रम केरल में पिछले 1 वर्ष से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। महेंद्र नियमित रूप से राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि महेंद्र धुर्वे स्थानीय वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल राजनांदगांव का छात्र रहा है। महेंद्र धुर्वे की उपलब्धि पर उन्हें जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गरचा, सचिव आबिद बेग, रेखा पदम, अब्दुल हकीम, रुस्तम अली, गुरुजिंदर गरेवाल, संध्या धुर्वे, धर्मपाल धुर्वे, शरद यूनुस, दिलीप हट्टेवार, ममता गुप्ता, समर अब्बास, इरफान कादरी, सोहल अहमद, तुलसी सिन्हा, बेंजामिन अभिषेक रजक, अभिषेक नायडू एवं संस्था के सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उक्त जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ राजनांदगांव के सचिव आबिद बेग ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news