राजनांदगांव

जन्माष्टमी आयोजन समिति के हरीश व केसर यादव अध्यक्ष नियुक्त
01-Aug-2023 3:53 PM
जन्माष्टमी आयोजन समिति के हरीश व केसर यादव अध्यक्ष नियुक्त

गौरीनगर में नगर कोसरिया यादव समाज की बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 अगस्त।
नगर कोसरिया यादव के नेतृत्व में 30 जुलाई को गौरीनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाने वार्ड स्तर पर बैठक की शुरूआत करते आयोजन समिति का गठन किया। 

समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि पूर्व की तरह कोसरिया यादव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति का गठन किया। जिसमें कोसरिया यादव समाज ने सर्वसम्मति से जिला युवा अध्यक्ष हरीश यादव व महिला कोसरिया यादव समाज की संरक्षक केसर यादव को अध्यक्ष नियुक्त किया। जिनको जिला कोसरिया यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मन्ना यादव, संरक्षक मन्नू यादव, मंजू यादव, नगर अध्यक्ष सूरज यादव, मधु यादव समेत उपस्थितजनों ने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी। 

इसके अलावा बैठक में आयोजन समिति का गठन किया। जिसमें संरक्षक के रूप में मन्नालाल यादव, नारायण यादव, पुनाराम यादव, मन्नू यादव, बलीराम यादव, दिलीप यादव, मधुप्रकाश यादव, भूपेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, सौरभ यादव, राधेलाल यादव, झगरू यादव, विनोद यादव, मंगल यादव, बसंत यादव, शेखर यादव, शोभायात्रा प्रभारी के रूप में रंजीत यादव, वासुदेव यादव, रेखू यादव, दिनू यादव, खोरबाहरा यादव, अर्जुन यादव, आनंद यादव, शेखर यादव, दुष्यंत यादव, धरम यादव, प्रफूल यादव, कचरू यादव, राजेश यादव, आयोजन समिति उपाध्यक्ष सुरेश यादव, सचिव नितेश यादव, कोषाध्यक्ष विजय यादव, महामंत्री मोहित यादव, प्रचार प्रसार मंत्री गुडेश यादव, महिला मंडल उपाध्यक्ष पूजा यादव, सचिव शालू यादव, सहसचिव शोभा यादव, कोषाध्यक्ष निर्मला यादव, प्रचार प्रसार कामनी यादव, पूजा प्रभारी मंजू यादव, शीला यादव, सुनीता यादव, बुधिया यादव, निश यादव, रंजना यादव, सुशीला यादव, मीना यादव, भागोबाई यादव, मंच संचालन राजीव यादव को शामिल किया गया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news