राजनांदगांव
बेंगलुरुमें सम्मानित हुईं क्रांति
02-Aug-2023 4:11 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अगस्त। युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय महाअधिवेशन बेंगलुरु में गत दिनों संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में राहुल गांधी की बहुचर्चित भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलने वाले सभी भारत यात्रियों को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महाअधिवेशन में बेहतर भारत की बुनियाद कार्यक्रम में बेहतर भारत की बुनियाद सम्मान से सम्मानित किया गया।
उक्त आयोजन में पूरे देशभर से आए हजारों युवा पदाधिकारियों की मौजूदगी में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने वाले सभी भारत यात्रियों को बेहतर भारत की बुनियाद सम्मान से सम्मानित किया गया। राजनांदगांव जिले से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य क्रांति बंजारे का भी बतौर भारत यात्री सम्मान किया गया।