खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

महंगाई व मणिपुर हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
06-Aug-2023 5:13 PM
महंगाई व मणिपुर हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 6 अगस्त। 
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने महंगाई एवं मणिपुर में हुई घटना के विरोध में रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। रैली के दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की आपसी मतभेद व नाराजगी भी दिखी। महंगाई और मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा।वही उनकी गलत नीतियों के कारण महंगाई बढऩे का आरोप भी लगाए। शहर के राजीव चौक में आयोजित सभा में कांग्रेसी नेता ने बारी-बारी कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। 

विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि केंद्र में बैठे मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है गैस पेट्रोल खाद्य सामग्री टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन उस पर केंद्र सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है। इससे जनता के बीच खासी आक्रोश देखने को मिल रहा है।आगामी चुनाव में देश की जनता जरूर जवाब देगी। मणिपुर की घटना नारी को अपमानित करने वाला है। देश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन भाजपा नेताओं के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है यही वजह है कि उक्त मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी और पदाधिकारीयों ने भी संबोधित किये। 

भाजपा के नारे की विधायक ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हाल ही में भाजपा द्वारा विधायक निवास घेरने के दौरान लगाए गए नारे की निंदा की, उन्होंने कहा कि एक महिला विधायक के लिए भगा गे भगा गे जैसा शब्द अच्छे नहीं लगते हैं।क्योंकि छत्तीसगढ़ी में इसका कुछ और भी मतलब होता है। इसलिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर भाजपा ने एक बार फिर महिला का अपमान किया है इसका मैं कड़ी निंदा करती हूं। 

कांग्रेसियों ने मणिपुर की घटना के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की साथ ही मणिपुर की घटना को लेकर सरकार की चुप्पी के खिलाफ आवाज उठाएं।

उन्होंने केंद्र भाजपा सरकार को पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीलांबर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ,उपाध्यक्ष रज्जाक खान, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ किरण झा, सुनील कांत पांडे, एनडरमैन मनराखन देवांगन, दिलीप लहरे,सुमित डांडिया, सुबोध कांत पांडे, दयाराम पटेल, समीर कुरेशी, नदीम मेमन, नसीमा मेमन, आरती पटेल ,राजेश्वरी अग्रवाल, तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताा व डोंगरगढ़ से आई भारी मात्रा में महिलाएं उपस्थित थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news