खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
08-Aug-2023 10:39 PM
युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 8 अगस्त। विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले ही युवाओं में चुनावी रंग चढऩे लगा है। विधानसभा चुनाव होने को कुछ ही महीने बाकी है, लेकिन जिस तेजी से भाजपा में युवाओं का प्रवेश हो रहा है वह आने वाले समय में कांग्रेस के लिए खतरा बन सकता है।

उदयपुर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में 125 युवाओं के बाद केसीजी जिला भाजपा के छुईखदान मण्डल के अंतर्गत बुंदेली क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के समक्ष 258 युवाओ सहित 22 महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर एक सप्ताह के अंदर राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के द्वारा चलाये जा रहे चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान से प्रेरित होकर ग्राम बुंदेली में बड़ा आयोजन कर दूसरी बार 8 ग्राम जिसमे बुंदेली, सुराडबरी, खैरी, नवागाव लोधी, तेंदूभांठा, सीताडबरी, मैनहर तथा विचारपुर के युवाओ ने भाजपा में प्रवेश किया उक्त कार्यक्रम में प्रवेश करने वाले युवाओ को गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

शकील अहमद ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सभी वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में पौने पांच साल से सभी वर्गों को यहां के कांग्रेस सरकार द्वारा सिर्फ ठगा जा रहा है जिसमे गरीबों का प्रधानमंत्री आवास एक बहुत ही अच्छी योजना है। राज्य सरकार द्वारा गरीबों के आशियाने को बसाने से रोका गया साथ ही सभी वर्गों को राज्य सरकार द्वारा सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता हासिल करके सिर्फ छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोने का कार्य किया है, जिसे जनता समझ चुकी है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर आप सभी युवा यह संकल्प लेकर कार्य करे कि छत्तीसगढ़ में झूठ की बुनियाद खड़ी करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को हटाना है एवं देश की सबसे बड़ी पार्टी जो राष्ट्रहित में कार्य कर रही है।  खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1101 नए युवाओं को भाजपा में जोडऩे के उद्देश्य के साथ चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें युवा उत्साहित होकर भाजपा में जुड़ रहे हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि युवाओं का लगातार भाजपा की ओर जुड़ाव हो रहा है जिससे सभी क्षेत्रों में भाजपा सशक्त और मजबूत हो रही है।

इस दौरान छुईखदान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास वैष्णव, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत जैन, अनिल अग्रवाल, राकेश ठाकुर,अजय जैन, आलोक श्रीवास, सन्नी यदु, किरण गुप्ता, सरला जैन, शशि जंघेल, धीरपाल निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news