दन्तेवाड़ा

सावन झूला महोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति
09-Aug-2023 2:43 PM
सावन झूला महोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति

बचेली,  9 अगस्त।  नगर के वार्ड 10 में मंगल भवन बंगाली कैंप में महिलाओं द्वारा सोमवार को सावन झूला महोत्सव का आयेाजन किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन सावन झूला समिति ने किया। साथ ही गीत, संगीत एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। महिलाओं ने इस आयेाजन का भरपूर आनंद लिया। 

पालिकाध्यक्ष पूजा साव ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाए चाहे गृहणी हो  सभी ने अपने लिये कुछ पल निकालकर इस में भाग लेकर कार्यक्रम को भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सहित किरण जायसवाल, दमयंती साहु, बीना साहु, रीना दुर्गा, निर्मल तिर्की, सुशीला निहाल, कमला सोनवानी, निहारिका चेरियन, श्वेता चंद, निर्मला कुलदीप, महुआ राय, प्रभाति प्रधान एवं अन्य महिलाओ ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news