खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

विक्रांत को भाजपा प्रत्याशी बनाने पर उत्साह का माहौल
18-Aug-2023 8:42 PM
विक्रांत को भाजपा प्रत्याशी बनाने पर उत्साह का माहौल

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 18 अगस्त। विक्रांत सिंह को भाजपा से विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ के प्रत्याशी चयन होने पर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैसे ही खबर आई कि वर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को भाजपा से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खैरागढ़ का प्रत्याशी घोषित किया गया है, वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने खुशी का माहौल बनाते हुए नगर के बस स्टैंड, गोल बाजार,इतवारी बाजार व राज फैमिली वार्ड में जमकर आतिशबाजी की गई पूरे दीपावली सा माहौल देखने को मिला।

श्री सिंह उर्जावान एवं प्रभावशाली जन-जन के नेता, जो जाति समीकरण से दूर भाजपा का परचम लहराए हुए हैं। जमीनी हकीकत को पहचानते हुए जमीन से जुडक़र जनहित की मुद्दों से सरोकार रखने वाले विक्रांत सिंह सबसे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बने उसके बाद फिर उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा और खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र वासियों का उन्हें भरपूर सहयोग व आशीर्वाद मिला जिसके चलते वह फिर एक बार नगर पालिका अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया है।

श्री सिंह ने जमीनी लड़ाई लड़ते हुए इस मुकाम को हासिल किया और जनता उन्हें अपने क्षेत्र के विधायक के रुप में देखना चाहते थे। युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। हालांकि अत्यधिक प्रतिस्पर्धा के चलते उन्हें पिछले 10-12 सालों से प्रयासरत रहने के बावजूद खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक प्रत्याशी का टिकट नहीं मिल पाया था, लेकिन जनता विधायक प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। यह अलग बात है की अपरिहार्य कारणों के चलते बीते समय में उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिल पाया था।

इस बार उनके सघन जनसंपर्क और जनता के बीच उनके मुद्दों को लेकर पहुंच रहे हैं, जिसके कारण वह आज की स्थिति में अन्य की अपेक्षा सबसे लोकप्रिय युवा नेता के रूप में उभरे हैं। खैरागढ़ छुईखदान गंडई नवीन जिला बनने से जनता विक्रांत सिंह को एक नई जिम्मेदारी के साथ उच्च पद पर देखना चाहते हैं। खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव और उस समय सिंह की सक्रिय भूमिका और उन पर हुई कार्रवाई से सभी अवगत हैं। इस बार जन अनुरूप विक्रांत सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news