राजनांदगांव

महाभियान में 3216 पशुओं में रेडियम बेल्ट, पेंट, टेप लगाया
21-Aug-2023 3:43 PM
महाभियान में 3216 पशुओं में रेडियम बेल्ट, पेंट, टेप लगाया

  पशु पालकों पर 30 हजार का दण्ड 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 21 अगस्त।  राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग पर आवारा, घुमंतू पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने जिले में विशेष महाभियान चलाया गया। कलेक्टर डोमन सिंह ने नगर निगम राजनांदगांव के गोकुल नगर में घुमंतू पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाकर महाभियान का शुभारंभ किया।

विशेष महाभियान में जिले के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा एवं घुमंतू मवेशियों में रेडियम बेल्ट, टैगिंग, रेडियम पेंट, रेडियम टेप तथा घुमंतू पशुओं को कांजी हाउस एवं चिन्हित गौठानों में रखा गया। विशेष महाभियान में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार के निर्देशन पर जिले में 3 हजार 216 पशुओं में रेडियम बेल्ट, पेंट, टेप लगाया गया। पशुओं में 1 हजार 286 यूनिक आईडी टैग लगाया गया। नगरीय निकायों एवं गांवों में चरवाहों एवं पशु मालिकों की बैठक आयोजित कर मवेशियों को खुले एवं सडक़ में नहीं छोडऩे के लिए जागरूक किया गया। विशेष महाअभियान में खुले एवं सडक़ में घूम रहे पशुओं के पशु पालकों पर 30 हजार रुपए का दण्ड अधिरोपित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने जिले के सभी पशु पालकों से अपील की कि वे अपने मवेशियों को खुले एवं सडक़ पर नहीं छोड़े। जिससे सडक़ दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

0 मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई शुरूआत

कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर जिले में मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई की शुरूआत की गई है। मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएगी। सुराजी गांव योजना अंतर्गत स्थापित गौठानों एवं गौठान ग्राम में एम्बुलेटरी सेवा प्रजनन, उपचार, निवारण कार्य किया जाएगा। पशुओं के सामान्य स्वास्थ्य स्थिति की जांच एवं पशुधन का ईलाज, बीमारी का पता लगाने के लिए आन द स्पाट रोग जांच सेवा प्रदान की जाएगी।

 क्षेत्र में प्रचलित सामान्य बीमारियों का पता लगाना, पशुधन और कुक्कुट रोगों की निगरानी, रोग उद्भेद को नियंत्रित करना, विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पशुओं के रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण एवं उपचार जैसी सेवाएं दी जाएगी।

मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई का संचालन सुबह 8 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। सप्ताह में एक दिन बंद रहेगा। मोबाईल वेटनरी यूनिट स्टॉफ को टीकाद्रव्य, एलएन 2 गैस, सीमेन स्ट्रा पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रदाय किया जाएगा। टोल फ्री नंबर 1962 का संचालन राज्य स्तर पर किया जाएगा। मोबाइल वेटनरी यूनिट एक दिन में दो गौठान में जाकर पशु चिकित्सा कार्य किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news