खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

राजीव को किया नमन
21-Aug-2023 8:28 PM
राजीव को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 21 अगस्त। स्थानीय रेस्ट हाउस में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर श्रध्दा सुमन अर्पित की गई। भारत रत्न दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे व विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा की उपस्थिति में स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान को याद किया गया।

स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन का क्रांतिकारी कदम उठाया था इसे संचार क्रांति का जनक भी कहा जाता था। कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया उन्होंने राजीव गांधी द्वारा किए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने कार्यकाल में 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाना पंचायती राज व्यवस्था लागू करने के साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए। उसके बाद नवनियुक्त केसीजी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक गिरीवर जंघेल,  निलेन्द्र शर्मा, भीखम छाजेड, आकाशदीप सिंह गोल्डी, रामकुमार पटेल, पं.मिहीर झा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा, गिरधारी पाल, उत्तम सिंह ठाकुर, शैलेंद्र वर्मा, राहुल दुबे, पूनम राजपूत, उमेश वर्मा, सुहैल खान रानू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news