दन्तेवाड़ा

महिला नक्सली ने 5 साल बाद मनाया रक्षाबंधन
31-Aug-2023 9:21 PM
महिला नक्सली ने 5 साल बाद मनाया रक्षाबंधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 31 अगस्त।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये से नक्सली संगठन में खलबली बची हुई है।  इस अभियान की वजह से आत्मसमर्पित नक्सली मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर फाइटर में कार्यरत समर्पित महिला नक्सली राजकुमारी यादव घर वापस आईये से मुख्य धारा में जुड़ गईं।

राजकुमारी यादव महिला नक्सली के रूप में करीब 5 वर्षों तक जुड़ी रही। इस दौरान उसने कई विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दिया और विकास विरोधी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इसी दौरान उसका भाई जिला आरक्षी बल में शामिल हो गया। वह अपनी बहन को लगातार पत्र लिखता रहा और मुख्यधारा में जुडऩे के लिए प्रेरित भी करता रहा। अंतत: भाई की भावनात्मक पल कारगर साबित हुई और राजकुमारी ने घर वापस अभियान के अंतर्गत आत्मसमर्पण कर दिया।

इस वर्ष का रक्षाबंधन राजकुमारी के लिए यादगार रहा। जब उसने अपने भाई को प्रेम के रिश्ते की प्रतीक राखी अपने भाई को बांधी। अब दोनों भाई और बहन नक्सलवाद के खिलाफ एक साथ मोर्चा ले रहे हैं। मुख्य धारा से जुडक़र दोनों- भाई बहन के जीवन की दिशा बदल गई।

समर्पण से संवरा जीवन-एसपी
 इस विषय में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि घर वापस आईये अभियान से समर्पित नक्सली मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में राजकुमारी को भी इसका फायदा मिला। पुलिस विभाग की यह विशेष पहल जारी रहेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news