खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
गंडई/खैरागढ़, 2 सितंबर। ग्राम ठंढार के स्कूल प्रांगण में 31 अगस्त को लोधी समाज सर्किल गंडई के तत्वावधान में भव्य भोजली महोत्सव एवं लोधी समाज के उत्कृष्ट कलाकारों का सम्मान समारोह दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत रानी अवंतीबाई लोध्ी, लोधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा व अध्यक्षता पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने किया। अतिथि के रूप में गिरवर जंघेल, घनश्याम वर्मा, सीमा कौशिक, उत्तमचंद जंघेल, मोतीलाल जंघेल, तीरथ चंदेल, दशमत जंघेल, भरत वर्मा, दुर्जन जंघेल, मन्नू चंदेल, प्रभु वर्मा, डेरालाल मसखरे, श्याम सुंदर जंघेल, मिनेश जंघेल, धनेश्वरी गोविंद वर्मा, लुकेश्वरी जंघेल, महावीर वर्मा, पुनेंद्र साहू, आशीष देवांगन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के देवेंद्र वर्मा द्वारा सुंदर पंडवानी भी हुआ। आयोजन के दौरान सीमा कौशिक ने कुछ गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 100 कैरियर लक्ष्य मारदर्शिका पुस्तक का भी नि:शुल्क वितरण किया गया। वहीं समाज के गौरव बच्चों को सम्मानित किया गया।