खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

पुलिस ने लगाया चलित थाना
03-Sep-2023 4:05 PM
पुलिस ने लगाया चलित थाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 3 सितंबर।
गंडई पुलिस लगातार आम जनता में जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए समय समय पर ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें कानून सम्बन्धी जानकारी दे रही है। ऐसे ही देश की भावी पीढी के बीच स्कूलों में जाकर उन्हें कानूनी नियम उनके अधिकार और अन्य बातों की जानकारी दे रही है। 

इसी क्रम में ग्राम मानपुर नाका में पुलिस थाना गंडई द्वारा चलित थाना का आयोजन कर गांव के समस्या से रूबरू हुए एवं लोगों को सायबर ठगी व अन्य विधिक जानकारी दी गई। जिसमें गांव के लोगों ने शालीनतापूर्वक बातों को सूना। अपने मन की बात रखे, उत्साह के साथ चलित थाना कार्य का समापन हुआ। ऐसे ही कन्या हाई स्कूल गंडई में जाकर यातायात जागरूकता, साइबर क्राइम, महिला संबंधित अपराध के संबंध में जानकारी दी गई है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news