दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 4 सितंबर। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुभारंभ हुआ। चारों विकासखण्ड के 1200 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर आपने पारम्परिक खेल प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने मां दंतेश्वरी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरुआत की।
जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि जिन खेलों को हम भूल चुके थे, वे छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से फिर से खेले जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें बच्चे और अपनी प्रतिभाओं को दिखाए। खेल में हार जीत होता ही हैं, इसे खेल भाव से खेलना चाहिए। इसके उपरांत सभी खिलाडिय़ों को खेल के लिए शपथ भी दिलाया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर ने कहा कि छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक हमारी सांस्कृतिक पारंपरिक खेल है। साथ ही कहा कि खेल में खिलाड़ी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हंै।
जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन एवं अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे ने ओलंपिक के खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओलंपिक खेल से हर आयु वर्ग के खिलाड़ी आपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक सीजन-1 में राज्य स्तरीय खेल में 34 खिलाडिय़ों ने अपने जिले को जीत हासिल कर जिला का नाम रौशन किया था। इस तरह इसी सीजन में खिलाडिय़ों को अपना प्रदर्शन अच्छे से करने के साथ खिलाडिय़ों को संभाग स्तर और राज्य स्तरीय खेल खेलने की बधाई भी दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ द्वारा, पिट्टूल, गिली-डंडा के खेल स्वयं खेल कर जिला स्तरीय खेल प्रारंभ किया गया। जहां खिलाडिय़ों ने विभिन्न स्तरों में जीत हासिल कर आज जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में अपना जौहर दिखाएंगे। जिला स्तर खेल के पहले दिन खिलाडिय़ों ने प्रदेश के 16 पारंपरिक खेलों जैसे-गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्सी कूद और कुश्ती खेलों पर प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है।
खिलाडिय़ों के बीच जीत हासिल करने का उत्साह दिख रहा है। इन खेलों में विजेता प्रतिभागी अब संभाग स्तरीय खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पायल गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर मुकेश गोड़, डिप्टी कलेक्टर कल्पना ध्रुव, सहायक संचालक पंचायत मिथिलेश किसान सहित एवं बड़ी संख्या बच्चे उपस्थित थे।