दन्तेवाड़ा

गायत्री सत्संग व जनकल्याण समिति गठित
04-Sep-2023 8:59 PM
गायत्री सत्संग व जनकल्याण समिति गठित

बचेली,  4 सितंबर। रविवार को बचेली शाखा गायत्री परिवार का त्रि-वर्षीय चुनाव कर नये पदाधिकारियों का गठन किया गया।

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में किरन्दुल गायत्री परिवार से पधारे बी.के.मिश्र (समन्वयक) एवं  डी.पी.डहरिया (गायत्री ग्रामोत्थान समिति) के संचालक एवं दंतेवाड़ा शाखा से पधारे निर्मलकर  शांति कुंज , (प्रतिनिधि) डी.एस. बघेल, मुख्य ट्रस्टी, गुरू बंधु सिन्हा, आयतु राम सोरी एस.पी. गुप्ता किरन्दुल शाखा उपस्थित रहे।

इन सभी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी परिजनों के सहयोग एवं समर्थन में पदाधिकारियों का चयन बचेली शाखा गायत्री परिवार को सुचारु रूप से संचालन हेतु नये पदाधिकारियों का गठन किया गया, जो तीन वर्षों के लिए किया गया है। 

प्रमुख पद निम्नानुसार हैं- संरक्षक  आर.एल.साहू , महेन्द्र अधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता। अध्यक्ष के.एल. वर्मा, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र देशमुख एवं माया अधिकारी।

सचिव सुनील बेलचन्दन, संयुक्त सचिव  सुशील वर्मा एवं  चन्द्रकला ठाकुर। कोषाध्यक्ष कांतिलाल नेताम, सदस्य सहयोगी पुष्पा वर्मा।

आजीवन सदस्यों में  एम.एस.नायक, माया अधिकारी  आर.एल. गुप्ता,  एच.एल. साहू , महेन्द्र केशरी, सुधा बेलचंदन, जगदीश जुर्री, देवेन साव,  उमाकांत साहू आदि सदस्यों की उपस्थिति में नये पदाधिकारियों का चयन सम्पन्न हुआ। मंच संचालन सुनील बेलचंदन एवं धन्यवाद ज्ञापन एच.एल साहू ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news