दन्तेवाड़ा
21 स्थायी वारंटी पुलिस हिरासत में
04-Sep-2023 9:07 PM
दंतेवाड़ा, 4 सितंबर। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था के मोर्चे पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में 21 स्थायी वारंटी व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इसके उपरांत उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इन वारंटियों में दंतेवाड़ा, गीदम कुआकोंडा और कटेकल्याण थाना में दर्ज मामले दर्ज किए गए थे। जिनके आधार पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए। कुछ स्थाई वारंटी की मृत्यु हो चुकी है।