खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नाली निर्माण
05-Sep-2023 3:11 PM
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नाली निर्माण

 पार्षद ने कहा- निर्माण की जाएगी शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 5 सितंबर।
वार्ड नं. 11 मस्जिद पारा के पास 9 लाख 11 हजार की लागत से नाली निर्माण का टेंडर हुआ था। जिसमें ठेकेदार मनमानी करते नए नाली को खानापूर्ति के हिसाब से बना रहा है। नए काम में पूरे नाली को उखाडक़र  नए सिरे से बनाया जाना था, पर इस नाली में नाली के दोनों दीवाल को हटाकर उसी में लगे पुराने छड़ में नए पुराने छड़ को जोडक़र बनाया जा रहा है। मामले को लेकर वार्डवासी भी बात कर रहे है कि इस नाली को भ्रटाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत गंडई स्थित मस्जिद पारा जो वार्ड 9, 10 व 11 का संगम स्थल है, में वार्ड क्र. 11 में आने वाले स्थान पर नई नाली का निर्माण कार्य का टेंडर जारी किया गया था। जिसकी लागत राशि 9 लाख 11 हजार रुपए था, इसका ठेका खैरागढ़ निवासी सौरभ सिंग द्वारा लिया गया था, पर उनके द्वारा काम को आरंभ नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में जानकारों के बताए अनुसार निकाय से नोटिस भी जारी किया गया था। अंत में काम होता न देख इस कार्य को अन्य ठेकेदार किशन यादव द्वारा कराया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार इस कार्य को नए सिरे से कराया जाना था। जिसमें पुराने नाली को दीवाल एवं बेस सहित उखाडक़र नया बनाया जाना चाहिए था, पर इसमे बेस को उखाड़ा ही नहीं जा रहा, बल्कि नाली के दोनों दीवाल को तोडक़र नाली के बेस के पुराने छड़ में नए पुराने छड़ को जोछक़र मात्रा नाली के दोनों दीवाल को नया बनाया जा रहा है। वार्ड क्र. 11 की पार्षद  पूर्णिमा कुंजाम ने बताया कि नाली निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, मैं इसे लेकर शिकायत करूंगी। वहीं गंडई वार्ड क्र. 9 निवासी  शेख एजाज ने बताया कि ये नाली भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। नाली को आड़ा-तिरछा पुराने छड़ से बनाया जा रहा नाली निर्माण में कोई गुणवत्ता नहीं है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news