खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने भाजपा कोर कमेटी की ली बैठक
08-Sep-2023 7:18 PM
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने भाजपा कोर कमेटी की ली बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 8 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल खैरागढ़ पहुँचे जहां उन्होंने सर्किट हाउस में केसीजी जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जिला पदाधिकारियो से सीधे तौर पर कहा कि हम छत्तीसगढ़ में विपक्ष के रूप में रहकर चुनाव लड़ रहे हैं तथा केंद्र सरकार द्वारा देश में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है।

वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र से संचालित कई बड़ी योजनाओं को रोक दिया गया जिसके कारण छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के पांच साल के चलते दस साल पीछे हो गया है। छत्तीसगढ़ में हर वर्ग परेशान है, वहीं कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार दिनों दिन बढ़ता जा रहा हैं, जिससे जनता ने अब मन बना लिया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाना है।

श्री जामवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल रहा है। देश के उन्नति के लिए केंद्र सरकार ने अनेक फैसले लेकर देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम ऊंचा हुआ है। केंद्र सरकार ने देश मे धारा 370 हटाया व श्री राम मंदिर का निर्माण भी जारी है। श्री जामवाल ने कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कहा कि पिछले साल उपचुनाव में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में खैरागढ़ -छुईखदान- गंडई जिला बनाकर राज्य सरकार खैरागढ़ विधानसभा को भूल गए हैं और यहां की विधायक की निष्क्रियता के चलते खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास थम गया है।

श्री जामवाल ने कहा कि केंद्रीय भाजपा नेतृत्व पहली बार 100 दिन पहले ही कई विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी चयन कर दिया जिससे भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह बना हुआ है। इसी तरह खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से मिलनसार व योग्य प्रत्यासी विक्रांत सिंह का नाम जब से घोषित हुआ है जिससे भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ गया है। भाजपा हर व्यक्ति को मौका देती है।

इस दौरान खैरागढ़ भाजपा विधानसभा प्रभारी विक्रांत सिंह ने बताया कि अभी सभी बूथ में जाकर बैठके लिया जा रहा है इसके बाद सभी बूथों में जाकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलने की योजना बनाये है। इस दौरान खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, सचिन सिंह बघेल, टी के चंदेल, अनिल अग्रवाल, राकेश ताम्रकार, पूरण जंघेल, अवध वर्मा सहित समस्त कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news