खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

18 को परिवर्तन यात्रा का गंडई आगमन
12-Sep-2023 2:51 PM
18 को परिवर्तन यात्रा का गंडई आगमन

जिम्मेदारी सौंपने बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 12 सितंबर।
प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार की सत्ता बदलने भाजपा पार्टी ने कमर लिया है और योजनबद्ध तरीके से कार्यकर्ताओं की हुजूम के साथ नए-नए मुहिम चला रही है । प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में चलाए जा रहे परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगमन 18 सितंबर को गंडई में होना है, जिसे लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां किया जा रहा है। परिवर्तन संकल्प यात्रा को गंडई में पूर्ण रूप से सफल बनाने योजनाओं का खाका तैयार करने जिम्मेदारियां सौंपने 10 सितंबर को पंडरिया स्थित वर्धमान जैन भवन में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया है कि यात्रा सीधे धर्मनगरी डोंगरगढ़ से गंडई आएगी। कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण में रखा गया है। कार्यक्रम में 20 हजार लोगों को शामिल होने का लक्ष्य दिया गया है।

इस दौरान 200 युवाओं की बाईक रैली निकाली जाएगी। रथ में सवार होकर प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सवार होंगे। बैठक के दौरान आए पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। इस दौरान पदाधिकारी ने बताया कि जो शक्ति केंद्र व बूथ कमजोर है, उसमे कड़ी मेहनत करनी है। इस सभा को ऐतिहासिक बनाने युवा मोर्चा, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता, बूथ के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सभा को ऐतिहासिक बनाने सभी ने संकल्प लिया। 

इस दौरान बाहर से आए हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का समय आ गया है। परिवर्तन यात्रा को लेकर आमजन में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। साढ़े चार साल तक सरकार कुर्सी युद्ध में व्यस्त रही और जनता की उपेक्षा करने वाली कांग्रेस के भूपेश सरकार को विधानसभा चुनाव के मतदान के साथ ही जनता द्वारा प्रदेश से सदैव के लिए विदाई दे दी जाएगी। बैठक की समाप्ति के बाद 18 सितंबर को होने वाले परिवर्तन संकल्प यात्रा के आगमन स्थल कृषि उपज मंडी गंडई का भी अवलोकन किया गया एवं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पटना बिहार विधायक संजु चौरसिया, कवर्धा जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भ_, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व विधायक कवर्धा डॉ. सियाराम साहू, सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह , जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला भाजपा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, राकेश ताम्रकार, जीवन दास रात्रे, अनिल अग्रवाल, खम्हन ताम्रकार, विक्की अग्रवाल, टीके चंदेल, राकेश ठाकुर, महामंत्री श्यामपाल ताम्रकार, गोपाल साहू, आयश सिंह बोनी, रामाधार रजक, शशांक ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता, संजय अग्रवाल, राकेश जायसवाल पुष्पेंद्र देवांगन टूम्मन साहू, टेकन देवांगन, धरमू पटेल निजाम सिंह मंडावी, उदय देवांगन हसन खान, रवि भवनानी, केशव साहू , ललित सोनी, संतोष ठाकुर, राकेश यदु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news