दन्तेवाड़ा

मुठभेड़, विस्फोटक-हथियार मिले
21-Sep-2023 8:45 PM
 मुठभेड़, विस्फोटक-हथियार मिले

आधा दर्जन नक्सलियों के घायल होने की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 21 सितंबर। दंतेवाड़ा और सुकमा के सीमावर्ती इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस जवानों की गोलीबारी से नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा। पुलिस अफसर के मुताबिक आधा दर्जन नक्सलियों के जख्मी होने की आशंका है। वहीं पुलिस जवानों को घटनास्थल से घातक हथियार व विस्फोटकों का भंडार मिला।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मुताबिक पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि विशेष जोनल कमेटी सदस्य चैतू दंतेवाड़ा सुकमा के सीमावर्ती इलाके में देखा गया। इसके साथ ही जगदीश, जयलाल और हार्डकोर महिला नक्सली विमला की भी आवाजाही  देखी गई थी।

ज्ञात हो कि चैतू के कुछ अर्से से दंतेवाड़ा जिले में मौजूद होने की सूचना मिली थी। उसके साथ ही अन्य हार्डकोर नक्सली लीडर भी सक्रिय हैं। चैतू की गिरफ्तारी पर 25 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी कड़ी में उप पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को 20 - 25 सशस्त्र नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। विशेष जोनल कमेटी सदस्य चैतू और देवा प्रमुख थे। इसके साथ ही डीवीसीएम जगदीश और जयलाल भी शामिल थे। पुलिस दल के छोटे हिड़मा की पहाडिय़ों पर पहुंचते ही नक्सलियों ने गोलीबारी की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों पक्षों से आधे घंटे गोलीबारी चली। 

श्री राय के मुताबिक गोलीबारी में आधा दर्जन नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। नक्सलियों द्वारा अपने जख्मी साथियों को स्ट्रेचर की सहायता से घटनास्थल से हटा दिया जाता है। वही हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने छोटे हिड़मा के पहाडिय़ों पर नक्सली प्रशिक्षण कैंप संचालित होने की बात कही। जिसमें नक्सलियों को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता था।

पुलिस को घटनास्थल से घातक सामग्रियों का भंडार मिला। इनमें दो बंदूकें में 29 राउंड मैगजीन, 3 इंसास के मैगजीन,3 डेटोनेटर, 2 टिफिन बम, रेडियो वॉकी-टॉकी, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्रियां प्रमुख रूप से शामिल है।

श्री राय के मुताबिक हार्डकोर महिला नक्सली लख़्ख़े उर्फ जिलों उम्र 35 वर्ष किरंदुल थाना के चोलनार की निवासी थी। उक्त नक्सली लीडर के विरुद्ध पुलिस थाना अरनपुर में 6 और थाना किरंदुल में विभिन्न मामलों में अपराध दर्ज किए गए थे।

लाटून 24 की सदस्य सदस्य मंगली पदामी (25 वर्ष) बीजापुर जिला अंतर्गत बासागुड़ा थाने के पेद्दागेलूर गांव की निवासी थी। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी और उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप के मार्गदर्शन में सफलता हासिल करना बताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news