दन्तेवाड़ा

डीआईजी-एसपी ने किया निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 22 सितंबर। दंतेवाड़ा को सुकमा जिले से जोडऩे वाली अरनपुर- जगरगुंडा सडक़ का पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अफसर ने आईईडी विस्फोट स्थल का भी जायजा लिया। जहां सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक विस्फोट की चपेट में जख्मी हो गए थे।
अफसरों ने सडक़ निर्माण की सुरक्षा में लगे जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाया। इसके उपरांत निर्माणकर्ता ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। इसके साथ ही समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि इस सडक़ के निर्माण होने से सुकमा जिले का दंतेवाड़ा जिले से सीधा संपर्क हो सकेगा। ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सुरक्षा बलों पर जनता का विश्वास सुदृढ़ होगा। सडक़ निर्माण के फल स्वरुप शुरू विकास की गति भी तेज होगी।