खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

स्कूल में प्रतिमा का अनावरण
27-Sep-2023 3:18 PM
स्कूल में प्रतिमा का अनावरण

वार्डों में विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 27 सितंबर।
गंडई वार्ड क्रमांक  6 कोपेभाठा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी विद्यालय में 25 सितंबर को आत्मानंद स्कूल में पार्षद भिज्ञेश यादव के सौजन्य एवं व्यक्तिगत प्रयास से स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा का अनावरण जनप्रतिनिधियों  एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम को युवराज लाल, टारकेशवर शाह खुसरो, भिज्ञेश यादव, एसडीएम रेणुका रात्रे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में वार्ड क्रमांक 01 में लगभग 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमें साहू समाज के लिए  6 लाख 76 हजार, पटेल समाज के लिए 5 लाख 89 हजार, सर्व मांगलिक भवन महार समाज के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख 34 हजार रुपए के कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में युवराज लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, शाला विकास समिति अध्यक्ष मोहसिन खान, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, लक्ष्मी बघेल, त्रिलोक कर्नावट, पुरूषोत्तम यादव, अमन सोनी, वेदांत यदु, एसडीएम रेणुका रात्रे, तहसीलदार नेहा ध्रुव, अमरजीत अंचल सहित समस्त  स्टाफ  एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news