खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

गंडई की प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस
27-Sep-2023 3:33 PM
गंडई की प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

विद्यार्थियों का पोर्टल में पंजीयन नहीं कराए जाने का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 27 सितंबर।
शासकीय कन्या उ.मा.वि. गंडई के प्राचार्य को नाम माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त मामला विद्यार्थियों का परीक्षा सत्र के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल के पोर्टल में पंजीयन नहीं कराए जाने को लेकर जारी किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय कन्या उ.मा. वि. गंडई में पदस्थ प्राचार्य के नाम छग मा. शि.मं. रायपुर से 22 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। नोटिस में बताया गया कि परीक्षा सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पंजीयन के लिए पोर्टल में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 तक था। जिसमें  पंजीयन  के लिए 6 सितंबर 2023 तक वृद्धि किया गया था। 

उक्त नियत समय तक शासकीय कन्या उ.मा.वि. गंडई द्वारा बहुत से छात्र-छात्राओं का पंजीयन कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। साथ ही नियत तिथि की समाप्ति होने के बाद मंडल कार्यालय को पोर्टल खोलने आवेदन प्रस्तुत  किया गया है, जो परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। जिसमें 25 सितंबर तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं नोटिस में बताया गया कि जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर एक वर्ष की वेतन वृद्धि रोकने शासन को प्रस्तावित किया जाएगा। 

इधर खैरागढ़ जिला शिक्षा अधिकारी केवी राव ने बताया कि यह गंभीर लापरवही है। मेरे संज्ञान में आया है। जांच कराकर अनुशंधात्मक कार्रवाई किया जाएगा।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news