खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

खैरागढ़ में देवव्रत सिंह की कांस्य प्रतिमा लगाने भूमिपूजन
29-Sep-2023 9:44 PM
खैरागढ़ में देवव्रत सिंह की कांस्य प्रतिमा लगाने भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 29 सितम्बर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खैरागढ़ में पूर्व सांसद व पूर्व विधायक स्व. राजा देवव्रत सिंह की कांस्य प्रतिमा लगाने भूमिपूजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य स्थानीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा व अध्यक्षता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान ने किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपचुनाव में स्व. देवव्रत सिंह की कांस्य प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए शहर के सिविल लाईन स्थित दुर्गा चौक का चयन किया गया है। प्रतिम                     ा स्थापना के लिए भूमि पूजन विधायक यशोदा निलांबर वर्मा के मुख्य आतिथ्य और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान की अध्यक्षता में भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर स्व. राजा देवव्रत सिंह की पुत्री शताक्षी सिंह व पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह उपस्थित थे।

इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर जनसमूह ने स्व. देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय देवव्रत सिंह एक अच्छे राजनेता ही नहीं, बल्कि एक अच्छे व्यक्ति भी थे। उन्होंने शहर सहित समूचे अंचल के विकास के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने अपनी राजनीति जीवन को स्वर्गीय देवव्रत सिंह की देन बताई।

उन्होंनेे कहा कि उनकी यादें हमारे अंतर्मन में हमेशा जिंदा रहेगी। उन्हीं यादों को जीवित रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर में स्व. देवव्रत सिंह की जीवंत प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। जिसका आज भूमिपूजन किया जा रहा है। जल्द ही उक्त स्थान पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। नवाज खान ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह बहुत सुलझे हुए व्यक्ति थे उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता।

स्वर्गीय देवव्रत सिंह के पुत्र राजा आर्यव्रत  सिंह लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पापा हमेशा बोला करते थे कि बेटा व्यक्ति नहीं उसका काम बोलता है। उन्होंने  रुधे कंठ से कहा कि पिता के स्मृति में मूर्ति का निर्माण करना किस बेटे को अच्छा लगता है।

कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, खैरागढ़ मंडी अध्यक्ष दशमत उत्तम जंघेल, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, उपाध्यक्ष रज्जाक खान, वरिष्ठ समाजसेवी गजेंद्र ठाकरे, आकाशदीप सिंह, भीखमचंद छाजेड़, नीलेंद्र शर्मा, गुलशन तिवारी, नदीम मेमन, एल्डरमेन किरण झा, मीरा गुलाब चोपड़ा, भवानी बहादुर सिंह, मयूरी सिंह, समीर कुरैशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रमोद शुक्ला सहित पर्षद गण, अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी व बड़ी संख्या में नागरिक व मीडिया के लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news