खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

हाईटेक सब्जी मंडी बनाने का कार्य प्रारंभ
30-Sep-2023 2:42 PM
हाईटेक सब्जी मंडी बनाने का कार्य प्रारंभ

करोड़ों की  लागत से होगा निर्माण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 30 सितंबर।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए 17 करोड़ 48 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन गत् दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। जिसमें  गंडई में हाईटेक सब्जी मंडी के लिए 14 करोड़ 80 लाख से अधिक की राशि शामिल है।  बता दें कि वर्चुअल उद्घाटन के बाद कार्य को आरंभ कर दिया गया है। 

मंडी बोर्ड के एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मूल मंडी प्रांगण के रिक्त भाग में हाईटेक सब्जी मंडी बनना है। जिसमे कृषक सूचना केंद्र, आडि़श, लैब, सायकल स्टैंड, जनसुविधा  के लिए टॉयलेट, मेंन गेट सामने से चेक पोस्ट गेट एवं दूसरा चेक पोस्ट कैनाल की ओर बनाया जाएगा। सब्जी मंडी में दो मंजिला शॉप बनाया जाएगा । हाईटेक सब्जी मंडी में हमाल रेस्ट हाउस, किसान सदन, कवर शेड, वाशिंग शेड, बोरवेल, विद्युत सब स्टेशन, बाउंड्रीवाल, आंतरिक सडक़, नाली, रेन वाटर हार्वेस्टर सहित अन्य निर्माण हाईटेक तरीके से होगा।

कृषि उपज मंडी गंडई अध्यक्ष संजु सिंह चंदेल ने बताया कि जनवरी 2022 में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन गंडई में हुआ था। जिसमे उन्होंने हाईटेक फल, सब्जी मंडी की घोषणा की थी। जिसका 26 तारीख को वर्चुअल भूमिपूजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू,  शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे  द्वारा किया गया। फल-सब्जी मंडी का मांग बहोत पहले से था। इस ओर मंत्री रविन्द्र चौबे प्रयासरत थे। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने किए थे। घोषणा के बाद ले आउट हो गया है।  सालभर के अंदर कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news