खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

शांति-सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने फ्लैग मार्च
10-Oct-2023 2:59 PM
शांति-सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने फ्लैग मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 10 अक्टूबर।
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने फ्लैग मार्च के दौरान केंद्रीय बलों बीएसएफ एवं थाना स्टाफ सहित कुल 100 की संख्या में बल उपस्थित थे।

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को केंद्रीय बल (बीएसएफ) के बी कंपनी के इंस्पेक्टर विक्रम कुमार डी कंपनी कंपनी अधिकारी इंस्पेक्टर दलपत सिंह द्वारा अपनी कंपनी के लगभग 100 बलों के साथ थाना स्टाफ थाना प्रभारी थाना खैरागढ़ निरीक्षक राजेश देवदास उप निरीक्षक शक्ति सिंह के साथ शहर में किया गया फ्लैग मार्च, फ्लैग मार्च थाना खैरागढ़ से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट से होते हुए इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़ पुराना थाना से गोल बाजार बक्शी मार्ग इतवारी बाजार होकर वापस मेन रोड से होते हुए सांस्कृतिक भवन पुराना बस स्टैंड टेंपो चौक नया बस स्टैंड से थाना परिसर पर समापन किया गया।

इस दौरान आम लोगों को चुनाव संबंधित जानकारी देते हुए शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए केंद्रीय बल का आगमन की जानकारी दिए गए तथा फ्लैग मार्च के दौरान केंद्रीय बलों को देखकर लोगों में उत्साह देखा गया। थाना प्रभारी द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान आम जनों को कानून का उल्लंघन नहीं करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के हिदायत दिए गए तथा यातायात एवं कानून का पालन करने की समझाइए दी गई।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news