बेमेतरा

शारदीय नवरात्रि पर शहर में बन रही मानसरोवर की गुफा जैसी झांकी
12-Oct-2023 4:23 PM
शारदीय नवरात्रि पर शहर में बन रही मानसरोवर की गुफा जैसी झांकी

2 हजार से अधिक बांस, 4 क्विंटल बारदानों से तैयार होगा गुफा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 अक्टूबर।
शहर में किसान भवन के सामने दैहान में एकता दुर्गात्सव समिति अपने 25 वें वर्ष में विशेष तरीके से दुर्गात्सव मनाने की तैयारी कर रही है। करीब 20 हजार फुट की ऊंचाई वाले पंडाल में कैलाश मानसरोवर गुफा की झांकी बनाई जा रही है। शहर में पिछले साल भी विशेष साज सज्जा वाली झांकी बनाई गई थी, जो आर्कषण का केंद्र रहीं। 

ज्ञात हो कि मानसरोवर की झांकी बनाने के लिए गत 7 दिनों से कलाकार जुटे हुए हैं। दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि नवरात्रि में लोगों की गहरी आस्था होती है। लोग प्रतिमाओं के दर्शन के लिए घरों से निकलते हैं। ऐसे में झांकियों से उनमें विशेष भाव पैदा होता है।

40 हजार वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल में बन रही झांकी 

शहर के वार्ड 20 में तालाब के किनारे दईहान में इस बार 40 हजार वर्गफीट से भी अधिक क्षेत्रफल में इस बार एकता दुर्गोत्सव समिति विशाल झांकी बनवा रही है। झांकी में 2000 हजार से अधिक बांस, 4 क्विंटल जूट के बारदानों से तैयार किया जाएगा। 

झांकियों से लोगों को तीर्थस्थानों के कराएंगे दर्शन 

शहर में झांकियों के माध्यम से लोगों को तीर्थ स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए शहर में कई झांकियों का निर्माण जारी है। मूर्तिकार अमन चौहान ने बताया कि सभी प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। गुफा व प्रतिमा को स्वरूप देने के लिए सभी लगन से जुटे हुए हैं। एकता दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति बीते 24 वर्ष से प्रतिमा स्थापना कर दुर्गोत्सव मना रही है। ये उनका 25 वां वर्ष है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news