खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

फीता काट भाजपा प्रत्याशी विक्रांत ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
21-Oct-2023 4:11 PM
फीता काट भाजपा प्रत्याशी विक्रांत ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गंडई, 21 अक्टूबर। खैरागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने शुक्रवार को चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान  सचिन बघेल, घम्मन साहू, तीरथ चंदेल समेत अन्य नेता व कार्यकर्तागण शामिल थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं विधानसभा प्रभारी सचिन बघेल ने कहा कि यहां के कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं, परिवर्तन संकल्प यात्रा इसका ताजा उदाहरण है। आप सबकी ऊर्जा से परिवर्तन संकल्प यात्रा पूरी तरह सफल रहा है। इसी प्रकार हमने खैरागढ़ में हुए नामांकन में भी आप सबकी मेहनत को देखा है। इसी प्रकार आप सभी काम करते रहिए कमल खिलना तय है। आप सबके अतुलनीय कार्यो के लिए मैं आप सबकी प्रशंसा करता हूं।

विधायक प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने कहा कि आप सब बुद्धजीवी है, आप सबका सहयोग हमेशा पार्टी और मुझे मिलता आया है और आगे भी मिलता रहेगा। हमें कुछ नहीं करना है। हमें कुछ नहीं करना है, केवल अपनी उपलब्धियों को आम जनता को बताना है। भाजपा शासनकाल में बहुत से विकास कार्य हुए, आवश्यकता है लोगों को याद दिलाने की। कांग्रेस ने जिला घोषणा के अलावा कोई बड़ा कार्य नहीं किया है। आज आमजन कांग्रेस से त्रस्त है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ  करते कहा कि आप सब मृदुभाषी  और समझदार हैं। आप सबके सहयोग से जीत तय है। बता दें कि उक्त कार्यालय का प्रभार गंडई के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टेकन देवांगन को दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान राजेश मेहता, अनिल अग्रवाल, खम्हन ताम्रकार, राकेश जायसवाल, राकेश ठाकुर, विक्की अग्रवाल, जीवनदास रात्रे, पुष्पेंद्र देवांगन, श्यामपाल ताम्रकार, रवि भवनानी, बोधराज देवांगन, ऋषभ  सिन्हा, हसन खान, तुममन साहू, उमा चौबे, विक्की कुर्रे सहित अन्य लोग मौजूद रहे थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news