दन्तेवाड़ा
स्टेट स्कूल मैदान में लगेगी दुकानें
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अक्टूबर। दीपावली पर्व पर प्रतिवर्ष पटाखा दुकान लगाया जाता है। इसके लिए नगर निगम द्वारा आगामी 3 नवंबर को लाईसेंसी पटाखा व्यवसायियों को लॉटरी के माध्यम से विधिवत अस्थाई भूखंड आबंटित किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पटाखा दुकान महंत राजा बलरामदास शासकीय उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यम विद्यालय के मैदान (स्टेट स्कूल मैदान) में लगाए जाने प्रक्रिया की जा रही है। नगर निगम द्वारा दुकान के लिए लाईसेंसी पटाखा व्यापारियों से 31 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन के लिए शुल्क व अस्थाई भूखंड आबंटन शुल्क 3991 रुपए जमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदनों के परीक्षण उपरांत दुकानों के लिए अस्थाई भूखंड का आबंटन नंबरिंग लाटरी के माध्यम से 3 नवम्बर को सुबह 11 बजे नगर निगम के सभागृह में किया जाएगा।