दन्तेवाड़ा
महाष्टमी पर दंतेश्वरी की डोली की विदाई
22-Oct-2023 9:45 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 22 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर रविवार को मां दंतेश्वरी मंदिर में विभिन्न आयोजन किए गए। इस दौरान हजारों भक्तों ने आराध्य देवी के समक्ष मत्था टेका।
नवरात्रि की अष्टमी के दौरान मंदिर परिसर में यज्ञ किए गए। जिसमें भक्तों ने आहुति डाली। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने दंतेश्वरी के दर्शन किए।
दशहरा में भाग लेने देवी रवाना
देवी की डोली रविवार शाम को आकर्षक सजावट के साथ मंदिर से प्रस्थान की। डोली के मार्ग के सडक़ की धुलाई कर रंग-बिरंगे फूलों को बिछाया गया था। डोली को पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर मंदिर परिसर से निकल गया। विशाल जनसमूह विदाई हेतु मौजूद थी। देवी की डोली और छत्र को ले जाने वाले रथ को विशेष तौर से सजाया गया था, जिसमें फूलों का समावेश किया गया था।