बेमेतरा

जिले में इस बार 98 लाख क्विंटल धान की आवक का अनुमान
23-Oct-2023 3:22 PM
जिले में इस बार 98 लाख क्विंटल धान की आवक का अनुमान

49027 गठान बारदाने की पड़ेगी जरूरत 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 23 अक्टूबर।
जिले के साजा, बेरला, बेमेतरा व नवागढ़ ब्लॉक के धान खरीदी केन्द्रों में आगामी 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। जिले में इस बार अनुमानित तौर पर 9841302 क्विंटल धान की आवक होने की संभावना है। अनुमानित धान आने की स्थिति में जिले में 49027 गठान बारदाना की आवश्यकता होगी। धान खरीदी आधे पुराने व आधे नये बारदाने से होगी।

जानकारी हो कि बीते सत्र में धान खरीदी के दौरान जिले के 102 समितियों के 126 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की गई थी। इस दौरान 1812216 हेक्टेयर रकबा से 677995 टन 30 क्विंटल धान खरीदी गई थी। 677995 टन धान खरीदी के लिए जिले में 33900 गठान बारदाना का उपयोग किया गया था। नए सत्र के दौरान धान बेचने के लिए पूर्व कि अपेक्षा रकबा में भी इजाफ ा हुआ है और धान के फ सल का रकबा दो लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुका है। 

करीब 6 लाख एकड़ में धान की पैदावारी होने की वजह और 20 क्विंटल तक धान खरीदे जाने की वजह से पूर्व सत्र की अपेक्षा 40 फ ीसदी अधिक धान की आवक होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार धान की आवक अनुमान के अनुसार 49207 गठान बारदान की जरूरत होने पर शासन के निेर्देश के अनुसार 50-50 के अनुपात में नए व पुराने बारदाने का उपयेाग किया जाना है। 24604 गठान नया बारदाना व इतना ही बारदाना उठाव करने वाले मिलर्स व पीडीएस से आपूर्ति की जाएगी।

मिलरों से नहीं मिला 8 लाख बारदाना 
गत सत्र में धान खरीदी के दौरान कस्टम मिलिंग के तहत अनुबंध पर जिले के राइस मिलर्स, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग व अन्य जिले के मिलर्स से केन्द्रों को 846563 नग बारदाना नहीं मिला है।

जिले में इस बार 9. 80 टन आवक का अनुमान
जिले में बीते सत्र के दौरान 7 लाख टन धान खरीदी का अनुमान लगाया गया था। जिसमें से 6 लाख 77 हजार टन धान खरीदी हुई थी। आगामी सत्र के दौरान जिले में धान का रकबा हजारों एकड़ बढ़ा है। पूर्व सत्र में प्रत्येक एकड़ में 16 क्विंटल की धान खरीदी की गई। इस बार सरकारी तौर पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जाएगी। इस हिसाब से बेमेतरा, साजा, बेरला व नवागढ़ ब्लॉक से कुल 98,41,302 क्विंटल धान आवक होने के अनुमान के साथ तैयारी की जा रही है। जिले में मैदानी स्तर पर बारदाना की आपूर्ति और कागजी तैयारी में अंतर होने की बात सामने आई है।

बारदाना गोदाम से निकला पर केन्द्र तक नहीं पहुँचा 
जिले में स्टॉक कर रखे बारदाने गोदाम से जिले के धान खरीदी केंद्रों को जारी किए गए। केंद्रों में 12 लाख 7 हजार नग बारदाना नहीं पहुंचा है। अप्राप्त में नए बारदाने व पीडीएस के बारदाने केंद्र को धान खरीदी के लिए प्राप्त होने हैं। इस बारदाने को जिले के सजा, बेरला, नवागढ़ व बेमेतरा के धान खरीदी के लिए जारी किया गया है।
जिला विपणन अधिकारी उपेन्द्र कुमार ने कहा कि बारदाना की आपूर्ति जारी है, मैं आपको जानकारी देता हूं।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश
कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि धान खरीदी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी 34 बिन्दुओं के अनुसार तैयारी करने कहा गया है। धान खरीदी की तैयारी में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news