बेमेतरा

दीपेश साहू भाजपा से प्रत्याशी घोषित
26-Oct-2023 2:32 PM
दीपेश साहू भाजपा से प्रत्याशी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 26 अक्टूबर।
लंबे इंतजार के बाद बुधवार की दोपहर भाजपा ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने प्रत्याशी का नाम का ऐलान कर दिया। जिसमें जिला भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष दीपेश साहू को मैदान में उतारने का फैसला हुआ है। वे 2018 से पार्टी में सक्रिय है। इससे पहले वे शिक्षक थे। नौकरी छोडक़र वे राजनीति में सक्रिय हुए, कुछ समय तक वे व्यवसाय भी करते रहे। 

मोहभठ्ठा रोड निवासी दीपेश युवा है। वे इससे पहले कोई चुनाव नहीं लड़े हैं। इस तरह से भाजपा ने नए चेहरे दाव पर लगाया है। उन्होंने कहा कि वे जनबल से कांग्रेस को पराजित करने में सफल होंगे। पार्टी ने उन पर जो विश्वास ब्यक्त किया है कि उसमें वे खरा उतरेंगे। प्रत्यासी घोषित होने के उपरांत दीपेश को बधाई देने वालो में जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, हर्षवर्धन तिवारी, राजेश शर्मा, विकाश तम्बोली, राकेश मोहन शर्मा, मनोज मिश्रा, परस वैष्णव आदि ने दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news