बेमेतरा

जिले में नहीं मिल रहे 50 रुपए के स्टाम्प, ई-पास के जरिए चलाया जा रहा काम
26-Oct-2023 2:36 PM
जिले में नहीं मिल रहे 50 रुपए के स्टाम्प,  ई-पास के जरिए चलाया जा रहा काम

अधिक मूल्य के स्टाम्प की कमी, कोषालय में भी नहीं है उपलब्ध 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 26 अक्टूबर।
जिले में सितंबर माह से 50 रुपए के स्टाम्प की कमी है। स्टाम्प नहीं होने के कारण जिले के जरूरतमंदों को दो बीस व एक दस रुपए या फि र 10 रुपए के 5 स्टाम्प का उपयोग करना पड़ रहा है। अधिक दिक्कत होने पर 100 रुपए का स्टाम्प खरीदना पड़ रहा है।

जानकारी हो कि विभिन्न दस्तावेजी कार्यों के लिए आवश्यक 50 रुपए के स्टाम्प की बीते 50 दिनों से अधिक समय दिक्कत चल रही है। ये स्टाम्प वेंडरों के पास उपलब्ध नहीं है। जिला कोषालय में भी इस मूल्य का स्टाम्प नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से जिले के साजा, बेमेतरा, नवागढ़ व बेरला ब्लॉक के स्टाम्प विक्रेताओं के पास भी नहीं मिल रहा है। जरूरत पडऩे पर स्टाम्प वेंडर 50 रुपए का स्टाम्प मांगने पर हाथ खड़ा कर देते हैं या फि र दो बीस व एक दस रुपए का स्टाम्प देते हैं। एक के बाजाये तीन स्टाम्प लेने से क्रे ता को समस्या होती है।

50 रूपये के स्टाम्प का उपयोग अनुबंध, प्रमाण-पत्र, बैंकिग, सहमति या इकारारनामा, नामांतरण व अन्य कार्य के लिए स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर किया जाता है। जिला न्यायल परिसर में विभिन्न न्यायालीन कार्य के लिए जरूरत पडऩे पर लोगों को वेंडरों के पास जाना पड़ता है। जिला कोषालय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग कार्यालय से जिले को बीते सितंबर से 50 रुपए मूल्य के स्टाम्प नहीं मिले हैं। पूर्व में जारी किए गए स्टाम्प का स्टॉक समाप्त हो चुका है। जिले में 50 रुपए के अलावा अधिक मूल्य वाले स्टाम्पों की भी कमी है। पर ई-पास की जरिए काम चलाया जा रहा है।

अधिक दाम के स्टाम्प की भी समस्या है 
2000 रुपए से अधिक स्टाम्प की जरूरत पडऩे पर लोगों को जरूरत के अनुसार अलग-अलग दर के स्टाम्प एक साथ लगने पड़ते हैं। एक स्टाम्प के अलावा अधिक स्टाम्प लगाने पर लोगों को अधिक दस्तावेजों पर लिखने व अन्य औपचारिकता का काम अधिक करना पड़ रहा है।

वेंडर भी परेशान होते हैं, आय भी प्रभावित 
स्टाम्प की कमी होने पर वेंडरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ ग्राहक आने पर नहीं होने और एक मूल्य का स्टाम्प नहीं होने पर अलग-अलग स्टाम्प के लिए दस्तावेज संधारण काम बढ़ जाता है। दूसरी तरफ कई स्टाम्प का उपयोग करने पर वेंडरों की आय प्रभावित होती है।

कोशिश कर रहे हैं डिमांड भेजी गई 
जिला कोषालय अधिकारी राजेश तिवारी ने कहा कि जिले में 50 रुपए का स्टाम्प नहीं होने पर दुर्ग कार्यालय को डिमांड भेजा जा रहा है। जिले के वेंडरों को इस दर का स्टाम्प उपलब्ध कराया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news