खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

व्यय अनुवीक्षण समिति गठित
31-Oct-2023 9:09 PM
व्यय अनुवीक्षण समिति गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 31 अक्टूबर। चुनाव 2023 में निर्वाचन व्यय लेखों में नोटिस जारी करने एवं विवादों को निपटाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यय अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता द्वारा दिए जाने वाले लेखों की जांच में कम दर्शाए गए व्यय के संबंध में नोटिस जारी करने एवं विवादों के निपटान के लिए गठित की गई। जिसमें निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी व्यय प्रेक्षक एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

विस चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक का सम्पर्क नम्बर जारी

0 न्यू सर्किट हाऊस में सुबह 10 से 11 बजे तक कर सकते हैं मुलाकात

महासमुंद,31 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक से न्यू सर्किट हाऊस लभराखुर्द में प्रात 10 बजे से 11 बजे तक आम जन से मिलने का समय आरक्षित किया गया है। इस दौरान प्रेक्षकों से उनके मोबाइल नम्बर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र खल्लारी.41 व महासमुंद.42 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार भा प्र से ;मोनं.75870116657 व कार्यालय नम्बर 07723.296644 -296595  है।  लाइजनिंग अधिकारी विकास चंद्राकर अनुदेशक, वन विद्यालय को नियुक्त किया गया है।

बसना.40 व सरायपाली.39 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जफर मलिक भा प्र से ;मोनं.7587016656,07723.296710.296465  के लिए लाइजनिंग अधिकारी अनिल भास्करन, उप वनमण्डलाधिकारी सरायपाली होंगे। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39 सरायपाली व बसना.40 के व्यय प्रेक्षक योगेश कुमार शर्मा, भारासे  मोनं.7587016659 एवं 07723.296710.296465 के लिए यूआर बसंत उप वनमण्डलाधिकारी पिथौरा व महासमुंद.42 व खल्लारी.41 के व्यय प्रेक्षक नीलेश राउतकर भारासे  मो. नं. 7587016670, 07723-296644,296595 के लिए अब्दुल वहीद खान उप वनमण्डलाधिकारी महासमुंद को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक कृष्ण कुमार व्हीके् भापुसे, मो.नं. 7587016658तथा उक्त सभी लेंड लाइन कार्यालय नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। श्री कुमार के लिए लाइजनिंग अधिकारी धनेन्द्र ध्रुव उप पुलिस अधीक्षक यातायात होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news