दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा 4 नवंबर। विधानसभा चुनाव अंतर्गत चुनाव प्रचार अंतिम चरण में युद्ध गति से जारी है। सियासी दलों द्वारा चुनाव प्रचार में ताकत पूरी ताकत झोंक दी गई है।
नकुलनार के साप्ताहिक बाजार के दौरान शनिवार को भाजपा विधायक पद प्रत्याशी चैतराम अटामी द्वारा नकुलनार और हितावर में सघन जन संपर्क किया गया।। भाजपा प्रत्याशी ने नागरिकों से भेंट कीं। विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। जिससे क्षेत्र का बेहतर विकास संभव हो सके ।
साप्ताहिक बाजार के दौरान राजनीतिक पार्टियों द्वारा जमकर प्रचार किया गया। कांग्रेस पार्टी का प्रचार वाहन अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहा था। वहीं भारतीय जनता पार्टी कें प्रचार वाहन द्वारा अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने की की अपील की जा रही थी।
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने प्रत्याशी को एक मौका देने की बात कहीं जा रही थी। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली मॉडल को छत्तीसगढ़ में लागू करने की जानकारी दी जा रही थी। इसी कड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्याशी को विजयी बनाने अपील की जा रही थी। इस दौरान जोगी कांग्रेस की बेला द्वारा भी चुनाव प्रचार किया जा रहा था।