दन्तेवाड़ा

हैंडग्रेनेड फटा, बीएसएफ जवान की मौत
05-Nov-2023 10:01 PM
हैंडग्रेनेड फटा, बीएसएफ जवान की मौत

दंतेवाड़ा, 5 नवंबर। दंतेवाड़ा में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए पहुंची सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचा। आज हैंडग्रेनेड फटने से बीएसएफ जवान की मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने मीडिया को जानकारी में बताया कि सीमा सुरक्षा बल की चार्ली  सी/70 कंपनी तलाशी अभियान में निकल रही थी। इसी दौरान हेड कांस्टेबल बलबीर चंद के पोंछ में रखा हैंड ग्रेनेड रविवार दोपहर फट गया।  जिससे जवान को गंभीर चोट पहुंची थी। इसके उपरांत जवान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों  ने जांच में जवान को मृत पाया। उक्त हेड कांस्टेबल हिमाचल प्रदेश का निवासी है। कटेकल्याण पुलिस द्वारा मर्ग किया गया है।  मामले की विवेचना जारी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news