खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

संकल्प पत्र आते ही भाजपाईयों में उत्साह
05-Nov-2023 10:17 PM
संकल्प पत्र आते ही भाजपाईयों में उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 5 नवंबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी का संकल्प पत्र जारी किया गया है , जिसमें उत्साहित भाजपाइयों ने जिला केसीजी भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सभी का भला होने वाला संकल्प पत्र बताया।

पत्रकारों से चर्चा में भाजपा के खूबचंद पारख ने कहा कि कृषक उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान को 3100 की दर से खरीदी की जाएगी, धान की राशि एक ही बार में एक मुश्त दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में जितना बारदाने लगेगी निशुल्क दिया जाएगा। महतारी बंदन योजना के तहत राज्य के प्रत्येक विवाहित महिला को 12 हजार सालाना वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा।

18 लाख प्रधानमंत्री आवास एवं घर-घर में शुद्ध पेयजल देंगे, तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 सौ रुपए प्रति मानक बोरा के साथ ही संग्रहण के अनुपात में 4500 रुपए तक बोनस के साथ ही चरण पादुका एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करेंगे। भूमिहीन खेतीहर मजदूरों को प्रत्येक वर्ष 10000 आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। भाजपा शासन काल के बचे हुए 2 वर्ष का बोनस स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

गरीब वर्ग की बालिकाओं के जन्म पर डेढ़ लाख का आश्वासन प्रमाण पत्र के साथ कॉलेज जाने आने के लिए छात्रों को यात्रा भत्ता प्रदान करेंगे। गरीब महिलाओं को 500 में सिलेंडर देंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग ,शक्तिपीठ परियोजना रामलला दर्शन सहित सरकार तुंहरद्वार को प्रभावी तरीके से लागू करने सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।

प्रेस वार्ता में मीडिया  के पूछने पर इन्होंने स्पष्ट बताया कि प्रत्येक विवाहित महिला को 12 हजार सालाना दिया जाएगा, जो टैक्स फ्री होगी, जिन महिलाओं के पति नौकरी में होंगे उनको भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इन्होंने भारी बहुमत से भाजपा के जीत का दावा किया। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष घम्मन साहू, तीरथ चंदेल, विकेश गुप्ता, सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news