बलौदा बाजार

पर्यावरण का रखें ख्याल, कुम्हारों व स्व सहायता समूह के बनाए दीये का ही करें उपयोग
11-Nov-2023 3:26 PM
पर्यावरण का रखें ख्याल, कुम्हारों व स्व सहायता समूह के बनाए दीये का ही करें उपयोग

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 11 नवंबर।
कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी जिलावासियों को धनतेरस सहित दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश दिए है। उन्होंने कहा दीपावली देश के बड़े त्यौहार में से है। दीपावली में आर्थिक गतिविधियां तेज होती है। अनेक से छोटे-बड़े समुदाय इसे बड़ी आस भरी नजरों से देखते है। दीपावली के दौरान घरों में दीये एवं लाइटों का उपयोग बड़ी सँख्या में करतें है। इन वस्तुओं में विदेशी वस्तुओं का उपयोग ना ही करें। उनकी जगहों में हमारे भाई बंधुओं द्वारा बनाये जा स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें। जिले में बड़ी सँख्या में कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दिये एवं महिला स्व सहायता समूहों द्वारा भी दीये बड़ी सँख्या में बनाये जा रहें है। आप सभी इन्हीं दियों का ही उपयोग करें। इनसे इन्हें आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। अत: आप सभी से आग्रह है आप ऐसे ही दीयों का उपयोग करें। 

उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश में पटाखा का उपयोग निर्धारित समय में रात 8 से 10 बजें तक का ही करें। पटाखों में हो सकें तो ग्रीन पटाखों का उपयोग करें। पर मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है की जहां तक हो सकें पटाखों का उपयोग ना ही करें। यह पर्यावरण को अधिक प्रभावित करतें है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news