बलौदा बाजार

धान बेचने के लिए टोकन कटवाने से परहेज कर रहे किसान
26-Nov-2023 8:09 PM
धान बेचने के लिए टोकन कटवाने से परहेज कर रहे किसान

जिले के उपार्जन केंद्रो में धान की आवक कमजोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 26 नवंबर।  इस वर्ष अच्छी बारिश होने से धान की बंफर फसल होने के बावजूद जिले में अभी तक समर्थन मूल्य पर धान बेचने की बजाय किसान राज्य की नई सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते उपार्जन केदो में टोकन कटवाने वाले किसानों की संख्या सीमित बनी हुई है।

 इस वर्ष जिले में 1 लाख 69 हजार पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य प्रदान खरीदी हेतु केंद्रीय सहकारी बैंक की कार्यरत 15 शाखों में माध्यम से 33 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। तथा धान खरीदी का लक्ष्य 8 लाख 2 हजार 842 मीट्रिक टन अनुमानित रखकर प्रशासन द्वारा तैयारी की गई है। वर्तमान समय में जिले में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी करने के साथ किसानों द्वारा लिए गए ऋण की राशि काटकर शेष रकम उनके बैंक खाते में डाली जा रही है। 

विधानसभा चुनाव के पूर्व राजनीतिक दलों द्वारा अपने घोषणा पत्र में किसानों को रियायत प्रदान करने की बात शामिल करते हुए कर्ज माफी प्रति एकड़ अधिक मात्रा में धान खरीदी बोनस दिए जाने जैसे कई वादे किए हैं। इसके अलावा राजनीतिक दलों द्वारा इस वर्ष धान बेच चुके किसानों को ऋण की काटी गई रकम भी वापस लौटने का आश्वासन दिया गया है। लेकिन किसान विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के पश्चात उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय करने की बजाय 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना तथा प्रदेश में नई सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news