बलौदा बाजार

जैन मंदिर में विश्व शांति यज्ञ
23-Jul-2024 2:32 PM
जैन मंदिर में विश्व शांति यज्ञ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 23 जुलाई।
श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान विश्व शांति यज्ञ बहुत धूमधाम से चल रहा है। प्रात: काल 6 बजे वासुपूज्य भगवान की प्रतिमा पनडु्कशीला में विराजमान कर मंगल अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न की गई। शांति धारा का सौभाग्य अनिल रवि मोदी, राहुल जैन विदिशा एवं संदीप सनत कुमार जैन खुशी साड़ी, हेमलता जैन दुर्ग को प्राप्त हुआ। 

शांति धारा के पश्चात भगवान की मंगल आरती संपन्न हुई। बाल ब्रह्मचारी अंकित भैया के सानिध्य में सिद्ध चक्र महामंडल विधान प्रारंभ किया गया। सभी भक्तों ने मिलकर 512 श्रीफल समर्पित किए गए। 

अपने को जो मनुष्य जन्म मिला है, वह बहुत अनमोल है, अत्यंत दुर्लभता से मिलता है, 84 लाख योनि में भटकने के बाद यह मनुष्य जीवन मिलता है। और हम इस जीवन को व्यसन, कसाय, ईष्र्या आदि में व्यर्थ कर रहे हैं। मनुष्य को धर्म को अंगीकार कर पुरुषार्थ कर धर्म करते रहना चाहिए, तब यह अनमोल मनुष्य जन्म सार्थक होगा। रात्रि में मंगल आरती संपन्न की गई। आदिनाथ भगवान, 24 तीर्थंकर, आचार्य विद्यासागर जी, मुनि चिन्मय सागर जी एवं सिद्ध चक्र महामंडल विधान की महा आरती की गई। आरती के पश्चात अंकित भैया जी के शास्त्र वचन संपन्न हुए। रविवार 21 तारीख को प्रात: 5 बजे से अभिषेक पूजन हुआ, सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतिम दिन 1024 अर्घ पूजा करके समर्पित किए गए। विधान के पश्चात विश्व शांति के लिए हवन पूजन किया गया। 

कार्यक्रम में पहुंचे बलौदा बाजार जैन समाज की महिलाएं एवं पुरुष सिद्ध चक्र मंडल विधान में बलौदा बाजार जैन समाज के महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया और पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news