खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

अफसरों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
30-Nov-2023 8:19 PM
अफसरों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 30 नवंबर। पुलिस अधीक्षक केसीजी अंकिता शर्मा द्वारा विधानसभा 2023 के मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम वेयर हाऊस पिपरिया का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मतगणना दिवस को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

स्ट्रांग रूम सुरक्षा में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने हेतु हिदायत दिया गया। इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई प्रशांत खाण्डे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप येरेवार, उप पुलिस( प्रशिक्षु)चौकी प्रभारी जालबांधा प्रतिभा लहरे, के देव राजू रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, आलोक साहू, शिवशंकर गेंदले एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एडीएम दशरथ राजपूत, एसडीएम खैरागढ़ प्रकाश राजपूत उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news