दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 11 जनवरी। गायत्री सत्संग बचेली द्वारा गत दिनों नगर में शक्ति कलश यात्रा निकाली गई।
ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा में आगामी 2 से 5 फरवरी तक 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ होगा, जिसके प्रचार के लिए यह शक्ति कलश यात्रा निकाली गई।
इस चार दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस शुक्रवार को सदगुरू ज्ञान गंगा शोभायात्रा, व आघशक्ति गायत्री, युग शक्ति गायत्री का गीत संगीत व प्रवचन होगा। शनिवार को देव पूजन व गायत्री महायज्ञ, रविवार को ध्यान साधना व प्रज्ञा योग, संस्कार परंपरा, डॉ चिन्मय पण्डया द्वारा विशेष उद्बोधन मार्ग, चैाथे व अंतिम दिन सोमवार को पूर्णाहूति व वंदनीय माताजी की जन्मशताब्दी के लिए न्यूनतम संकल्प सहित प्रचार अािद का आयेाजन होगा।
पं. श्रीराम आचार्य व शक्तिस्वरूप वंदना माता भगवती देवी शर्मा के दिव्य संरक्षण एवं गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में संपन्न होने वाले इस महायज्ञ में दक्षिण बस्तर के सभी गांवों व नगरों में हरिद्वार से आये कलश के साथ निमत्रंण दिया जा रहा है।
गायत्री सत्संग के समिति के सदस्य ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान पुंसवन, नामकरण, मुंडन, विघारंभ, दीक्षा, विवाह एवं विविध संस्कार नि:शुल्क कराये जाएंगे। 30 जनवरी तक इसका प्रचार-प्रसार होता रहेगा।