बस्तर

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह शुरू, जागरूकता संबंधित विभिन्न कार्यक्रम होंगे
15-Jan-2024 9:07 PM
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह शुरू, जागरूकता संबंधित विभिन्न कार्यक्रम होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 15 जनवरी।
यातायात विभाग के द्वारा सोमवार की सुबह यातायात विभाग में सडक़ सुरक्षा माह की शुरुवात किया गया, यह सडक़ सुरक्षा एक माह तक संचालित होगा।

कार्यक्रम में बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने बताया कि सडक़ सुरक्षा के संबंध में लगातार आयोजित की जा रही जागरूकता अभियान के कारणवश बस्तर संभाग में वर्ष-2019 की तुलना में वर्ष-2023 में सडक़ दुर्घटनाओं में 12 प्रतिशत कमी तथा उक्त सडक़ दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों के आकड़ा में 32 प्रतिशत की कमी आई, लेकिन दूसरी ओर सडक़ दुर्घटनाओं में से हो रही जनहानि में प्रतिवर्ष वृद्धि होती जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में बस्तर संभाग के समस्त सातों जिलों में कुल-1631 सडक़ दुर्घटनाओं में 675 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 1899 व्यक्ति घायल हुये, जो वर्ष 2023 में कुल 1445 सडक़ दुर्घटनाओं में 867 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 1294 व्यक्ति घायल हुए।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि सडक़ सुरक्षा के संदर्भ में आगामी दिनों में 3श्व फॉर्मूला अर्थात Education - Engineering - Enforcement  के विषय वस्तुओं पर केन्द्रीत कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रकार की उपयोगिता को संबोधित करते हुये यातायात नियमों को पालन किये जाने सबकी संयुक्त जिम्मेदारी तथा प्राथमिकता होना बताया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्तर शशी मोहन सिंह द्वारा बस्तर जिला अंतर्गत सडक़ सुरक्षा के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की जा रही प्रयासों के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अपना उद्बोधन के दौरान पद्मश्री धर्मपाल सैनी एवं नगर पालिका निगम, जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डे द्वारा भी समस्त सडक़ उपयोगिताओं को जिम्मेदारी पूर्वक वाहन चलाना तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई।

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर, कोतवाली परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष मनीष शर्मा, वरिष्ठ पार्षदगण योगेन्द पाण्डे, सुरेश गुप्ता, गणमान्य नागरिकगण, विद्यार्थियों, प्राचार्यो, अभिभावकगण एवं पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारिगण और अन्य उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news