बिलासपुर

नई दिल्ली उड़ान के लिए 5 घंटे इंतजार करने के बाद फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
22-Jan-2024 8:35 PM
नई दिल्ली उड़ान के लिए 5 घंटे इंतजार करने के बाद फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 22 जनवरी। जबलपुर से होते हुए नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के इंतजार में एलाइंस एयर ने यात्रियों को 5 घंटे तक बिलासा एयरपोर्ट में रोक लिया बाद में उड़ान रद्द करने की घोषणा कर दी।

रविवार को नई दिल्ली से जबलपुर होते हुए सुबह 11.05 बजे फ्लाइट को बिलासपुर पहुंचना था। यह 11.30 बजे उड़ान भरकर जबलपुर होते हुए 14.45 बजे नई दिल्ली पहुंचने वाली थी। समय पर पहुंच चुके यात्रियों को एयरपोर्ट पर बताया गया कि कुछ तकनीकी वजह से जबलपुर से बिलासपुर फ्लाइट को पहुंचने में देर हो रही है। यात्रियों को दोपहर 3.20 बजे तक इंतजार कराया गया फिर बताया गया कि इंजन में खराबी के कारण फ्लाइट जबलपुर में निरस्त कर दी गई है अब  बिलासपुर नहीं पहुंचेगी। घंटों इंतजार के बाद उड़ान रद्द करने की सूचना मिलने पर नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। एलाइंस एयर कंपनी के कर्मचारी उन्हें शांत करने की कोशिश करते रहे। इसके बाद यात्रियों को उनका और किराया लौटा दिया गया।

मालूम हो की 2 दिन पहले ही नई दिल्ली से प्रयागराज होते हुए बिलासपुर आने वाली फ्लाइट भी प्रयागराज में रद्द कर दी गई थी। इससे परेशान 45 यात्रियों को नई दिल्ली लौटना पड़ा या फिर अपने साधन से बिलासपुर पहुंचना पड़ा। उसे दिन काम विजिबिलिटी को कारण बताया गया था।

इधर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आए दिन एलायंस एयर की उड़ानें रद्द होने तथा उसके बाद यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ देने को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। संघर्ष समिति ने कहा कि शनिवार को करीब 14 यात्री टैक्सी से प्रयागराज से बिलासपुर आए। प्रयागराज में फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों को दिल्ली या बिलासपुर छोडऩे की कोई व्यवस्था नहीं की गई। दिल्ली जाने वाली यात्रियों से यह जरूर कहा कि यदि आप अपने खर्चे पर वहां रुकेंगे तो अगले दिन उच्च अधिकारियों से बात करके उन्हें बिलासपुर छोड़ा जा सकता है। समिति ने कहा कि कंपनी का रवैया नियमों के खिलाफ और अनप्रोफेशनल है। फ्लाइट कैंसिल होने की स्थिति में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने और उनके रुकने की व्यवस्था कंपनी को करनी चाहिए।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति द्वारा बिलासा एयरपोर्ट में सुविधाओं के विकास की मांग को लेकर लगातार धरना दिया जा रहा है। रविवार को सुदीप श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, बद्री यादव, अनिल गुलहरे, दीपक कश्यप, महेश दुबे, मनोज तिवारी, अशोक भंडारी, रशीद बख्श, कमल सिंह ठाकुर आदि इसमें शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news