महासमुन्द
स्कूल परिसर में नशाखोरी, खाली बोतलें फोड़ी
20-Feb-2024 2:28 PM
प्राचार्य ने थाना में की शिकायत
महासमुंद, 20 फरवरी। शासकीय फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी में असामाजिक तत्व नशाखोरी कर रहे हैं और खाली बोतलों को फोडक़र स्कूल परिसर को गंदा कर रहे हैं। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य ने सांकरा थाना में शिकायत की है।
प्राचार्य तारेंद्र कुमार साहू ने बताया कि 15 फरवरी की रात असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल में नशापान की। स्टाफ रूम व क्लास रूम में खाली बोतलें, पत्थर व कचरे फेंक दिया। इसकी सुरक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से चारों दिशाओं में 8 सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। बावजूद स्कूल परिसर स्थित मिडिल स्कूल में कुछ असामाजिक लोगों द्वारा 15 फरवरी की रात्रि में नशापान कर उत्पात मचाया गया। प्राचार्य तोरेन्द्र कुमाक साहू ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।