गरियाबंद

राजिम सांसद और विधायक ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
02-Mar-2024 2:39 PM
राजिम सांसद और विधायक ने किया  चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 2 मार्च। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण ने भाजपा ने अपने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को भाजपा ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजिम विधानसभा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ भी भाजपाइयों ने महासमुंद लोकसभा में ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रमुख रूप सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला प्रभारी किशोर महानंद, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विधानसभा संयोजक भागवत हरित, सह संयोजक नेहरू साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल में भाजपा ने गांव गरीब किसान सहित सभी वर्ग के विकास के लिए देश में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए है। विश्व पटल में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी ने देश के कई पीढ़ी का राम मन्दिर निर्माण का सपना पूरा किया है। सांसद साहू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 पार का आव्हान किया है। इसे पूरा करने हम सभी को मिलकर धरातल में काम करना है।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर है। पूरा देश 400 सीट देने संकल्पित नजर आ रहा है। मोदीजी ने छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है कि यहां से 11 की 11 सीट मिलेगी। मोदी जी का साथ देने हमे कड़ी मेहनत कर एक एक सीट जीत कर देनी है। उन्होंने कहा कि महासमुंद लोकसभा में राजिम विधानसभा से 51 हजार से ज्यादा वोट से लीड लेंगे।

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा में सभी बेहतर काम किया है। ऐतिहासिक जीत मिली है इसे लोकसभा चुनाव में भी दोहराना है। प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने कहा कि चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई।

 

सभी को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करें। जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी काम काज को लेकर आम जनता तक पहुंचना है। वरिष्ठ नेता भागवत हरित ने कहा कि भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता कमर कस ले।  कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news