गरियाबंद

राजिम में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था
04-Mar-2024 4:28 PM
राजिम में दिव्यांगों के लिए  व्हीलचेयर की व्यवस्था

राजिम, 4 मार्च। रामोत्सव थीम पर मनाए जा रहे राजिम कुंभ कल्प इस बार भव्य रूप में आयोजित हो रहा है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए हर विभाग में अधिकारी, कर्मचारी को ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं, जो समर्पित होकर पूरी जिम्मेदारी से अपना कार्य कर रहे है। वहीं राजीव लोचन मंदिर के पास बने पार्किंग परिसर में दिव्यांग जनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है, जो चलने में असमर्थ है। वे व्हीलचेयर की सहायता से आसानी से मेला घूम रहे हैं। शासन द्वारा किए गए इस व्यवस्था की मेलार्थी भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news