बेमेतरा

सांसद बघेल को टिकट मिलने पर दी बधाई
04-Mar-2024 4:29 PM
सांसद बघेल को टिकट मिलने पर दी बधाई

बेमेतरा, 4 मार्च। दुर्ग लोकसभा से विजय बघेल को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बेमेतरा के भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू ने भिलाई उनके निवास में टिकट मिलने की बधाई शुभामनाएं दिए। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि विजय बघेल एतिहासिकमतों से चुनाव जीतेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरे 11 सीट में चुनाव जीतेगी, कांग्रेस नेतृत्व विहिन हो चुकी है कांग्रेस कार्यकर्ता हताश निराश हो चुके है। चुनाव में भाजपा छत्तीसगढ़ में मजबूत स्थिति में है । मोदी सरकार की लोकप्रियता पूरे देश में है। तीसरी बार भाजपा की केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news