महासमुन्द

गरीबों का आशियाना तोडऩे वाली भाजपा की बुलडोजर सरकार-आप
06-Mar-2024 3:55 PM
गरीबों का आशियाना तोडऩे वाली भाजपा की बुलडोजर सरकार-आप

महासमुंद,6 मार्च। आम आदमी पार्टी के महासमुंद लोकसभा के अध्यक्ष संतोष चंद्राकर एवं सकील खान ने कल बागबाहरा में उन 25 परिवारों का हाल चाल जाना, जिनके घरों को प्रशासन ने तोड़ दिया हैै। 

उन परिवारों के तकलीफ के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की दोहरा चरित्र सामने आया है। 8 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान देने का दम्भ भरने वाली भाजपा सरकार ने बागबाहरा के शांति नगर के 25 गरीब परिवारों  के मकानों को बुलडोजर चला कर तोड़ दिया। इन घरों में गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, छोट-छोटे बच्चों के साथ गरीब परिवार विगत 15 वर्षों से रहते आ रहे थे। अधिकारियों का काम देखकर मानवता भी शर्मसार हो जाए। ऐसीदादागिरी एक निर्दयी शासन प्रशासन ही कर सकता है।

आम का कहना है कि सम्बंधित भूमि पर राजस्व मा. क्रं 20220712180000अ 68 वर्ष 2021-22 सक्षम न्यायालय श्रीमान अपर आयुक्त रायपुर संभाग में दिनांक 12-04-2023 से मामला विचाराधीन होने के बावजूद निचली न्यायालय कैसे किसी के मकान को तोडऩे का आदेश पारित कर सकता है।

यह तो सरासर कानून का उल्लंघन एवं आयुक्त न्यायालय का अपमान है, शासन प्रशासन की दादागिरी है।
इस विज्ञप्ति के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने कहा है कि इस मामले का मननीय हाई कोर्ट स्वत: संज्ञान लेकर पीडि़त परिवारों को न्याय देने की कृपा करेंगे। आम आदमी पार्टी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि अपनी गलती को सुधार कर पीडि़त परिवारों के साथ न्याय करें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news